विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Divya Pahuja Murder: दिव्या पाहुजा की लाश कहां फेंकी, कोलकाता क्यों गया था? पूछताछ में बलराज ने खोले कई राज

Published: Fri, 12 Jan 2024 11:34 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:51 AM (IST)

दो जनवरी की रात गुरुग्राम में दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार में लेकर फरार हुए बलराज गिल और रवि ...और पढ़ें

शव लेकर फरार हुए बलराज का खुलासा। फाइल फोटो
शव लेकर फरार हुए बलराज का खुलासा। फाइल फोटो

HighLights

  1. कोलकाता पुलिस की पूछताछ में बलराज गिल ने किया पर्दाफाश
  2. चंडीगढ़ से ट्रेन से बलराज गिल और रवि बांगा दोनों पहुंचे थे हावड़ा स्टेशन

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। दो जनवरी की रात दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार में लेकर फरार हुए बलराज गिल और रवि बांगा ने दिव्या के शव को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। इसके बाद कार को पटियाला बस स्टैंड पर खड़ी कर दोनों वहां से फरार हो गए थे।

ट्रेन से रवाना हुए थे हावड़ा

बलराज गिल और रवि चंडीगढ़ से ट्रेन से हावड़ा स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद दोनों यहां से अलग-अलग हो गए। बलराज गिल विदेश भागने की फिराक में था और वह गुरुवार शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा था। एक दिन पहले ही लुक आउट नोटिस जारी होने के कारण एयरपोर्ट पुलिस ने उसे धर दबोचा।

कोलकाता पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी थी गिल की जानकारी

कोलकाता पुलिस ने गुरुवार शाम को ही गुरुग्राम पुलिस को बलराज गिल के पकड़े जाने की जानकारी दे दी थी। इसके बाद यहां की टीम उसे लेने के लिए बंगाल पहुंच रही है। शुक्रवार शाम तक टीम हवाई रास्ते से उसे लेकर यहां आ सकती है।

2 जनवरी को रात 11 बजे गुरुग्राम से लेकर निकले थे शव

कोलकाता पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बलराज गिल ने बताया कि वे दोनों कार से दिव्या के शव को दो जनवरी की रात 11 बजे लेकर गुरुग्राम से निकले थे। यह दिल्ली के रास्ते सीधे पटियाला पहुंचे।

पटियाला से भागे थे उदयपुर

यहां रात में ही पटियाला से सात किलोमीटर दूर पुलिस चेक पोस्ट के पीछे भाखड़ा नहर में शव को फेंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपित उदयपुर की तरफ भाग निकले।

चार जनवरी की शाम को बीएमडब्ल्यू कार को पुलिस ने पटियाला बस स्टैंड से लावारिस हालत में बरामद किया था। वहीं पुलिस टीम के पीछा करने पर दोनों आरोपित उदयपुर से वापस चंडीगढ़ आए और यहां से ट्रेन में सवार होकर हावड़ा पहुंचे।

2 जनवरी की शाम 5 बजे हुई थी दिव्या की हत्या

बता दें कि दो जनवरी की शाम पांच बजे होटल सिटी प्वाइंट में अभिजीत ने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथी बलराज गिल और रवि बांगा को बुलाया था।

बलराज गिल मोहाली और रवि बंगा हिसार के मॉडल टाउन का रहने वाला है। बलराज गिल कई सालों से अभिजीत के साथ ही उसके दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित घर में रहता था। गुरुग्राम पुलिस की पूछताछ में कई और जानकारियां मिल सकती हैं।

रवि बांगा के मिलने की भी जगी उम्मीद

वहीं बलराज के गिरफ्तार होने के बाद रवि बांगा की भी लोकेशन मिल सकती है। दिव्या हत्याकांड में अब तक पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है अभिजीत छह दिन के रिमांड पर है और उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल व दिव्या का एक आईफोन अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।