Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली-NCR में घने कोहरे से राहत, IMD ने बारिश लेकर दिया अपडेट; फ्लाइट्स और ट्रेनों पर बुरा असर

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 07:25 AM (IST)

    Delhi Weather Forecast Update दिल्ली-NCR में आज भी घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बारिश के आसार हैं। शनिवार को दिल्ली में 9 घंटे तक दृश्यता शून्य रही जिससे उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित हुईं। आज भी कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है।

    Hero Image
    दिल्ली में कोहरे के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। इस वजह से शनिवार सुबह दिल्ली बेहद घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यानी आज भी यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा और कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिन में आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस वजह से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    कर्तव्य पथ पर खाने का सामान बेचता शख्स।

    सोमवार को बारिश के आसार

    इसके बाद सोमवार सुबह गरज के साथ बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद मंगलवार को उत्तर पश्चिम से दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवा चलने से ठंड ज्यादा बढ़ सकती है।

    शनिवार को ट्रेनें और उड़ानें हुई प्रभावित

    शनिवार को सुबह के वक्त देश के दस एयरपोर्ट के पास न्यूनतम दृश्यता शून्य रही। दिल्ली में इस सीजन में सबसे अधिक देर तक बेहद घना कोहरा रहने के कारण आईजीआई एयरपोर्ट नौ घंटे दृश्यता शून्य रही। इस वजह से उड़ाने प्रभावित रहीं। साथ बेहद घने कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ और 165 ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया था। इस वजह से आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर शुक्रवार रात 11:30 बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लगातार न्यूनतम दृश्यता शून्य रही। इस वजह से आईजीआई एयरपोर्ट के सभी रनवे पर दृश्यता (रनवे विजुअल रेंज/आरवीआर) 100-250 मीटर रही। इससे कैट तीन कंडिशन रही।

    सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा कम होना शुरू हुआ। फिर भी सुबह नौ बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बढ़कर महज 50 मीटर रही।

    मौसम विभाग का कहना है कि सीजन में पहली बार इतने देर तक बेहद घना कोहरा रहा। वहीं सफदरजंग के पास रात 12:30 बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक लगातार आठ घंटे दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे सफदरजंग के पास न्यूनतम दृश्यता बढ़कर 100 मीटर हुई।

    कल कैसा रहा दिल्ली का मौसम

    दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन में हल्की धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत रही और कोहरा कम होने से दृश्यता के स्तर में भी सुधार हुआ।

    पूसा में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से पूसा में ठंड सबसे अधिक रही। आया नगर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस व पालम में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे इन एयरपोर्ट पर शून्य रही दृश्यता

    आईजीआई, सफदरजंग, हिंडन, श्रीनगर, अमृतसर, आगरा, लखनऊ, पठानकोट, चंडीगढ़ व ग्वालियर एयरपोर्ट।