Move to Jagran APP

Delhi: कोरोना काल में बेदम हुआ डेंगू का डंक, मलेरिया व चिकनगुनिया के मरीज भी हुए कम

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली के तीनों निगमों में मच्छरजनित बीमारियों के खिलाफ महाअभियान चलाया था। इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं और मरीजों की संख्या 50 फीसद घट गई। इसके लिए निगम के डीबीसी और अन्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 08:16 PM (IST)
Delhi: कोरोना काल में बेदम हुआ डेंगू का डंक, मलेरिया व चिकनगुनिया के मरीज भी हुए कम
कोरोना काल में 50 फीसद कम हुए डेंगू के मामले

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। कोरोना संकट के बीच राहत भरी खबर यह है कि बीते वर्ष में डेंगू का डंक बेदम हो गया। वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में न केवल डेंगू के मामले 50 फीसद घट गए बल्कि उससे होने वाली मौत का आंकड़ा भी 50 फीसद कम हो गया। बीते छह सालों में यह पहली बार हुआ है इतने कम मामले एक वर्ष में सामने आए हैं। डेंगू के साथ ही मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या कम होने से निगम के अधिकारी और महापौर उत्साहित हैं। इसका श्रेय वह निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और स्वास्थ्य कर्मियों को दे रहे हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों को लेकर जारी दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019 में 2036 मरीज आए थे जो कि वर्ष 2020 में घटकर 1072 रह गए हैं। इसी तरह मलेरिया के वर्ष 2019 में 713 मरीज थे जो कि 2020 में घटकर 228 ही रह गए। चिकनगुनिया के वर्ष 2019 में 293 में मरीज सामने आए थे वर्ष 2020 में वह घटकर 111 ही रह गए। वहीं 2019 में डेंगू से जहां दो लोगों की जान गई थी बीते वर्ष केवल 1 ही मौत का मामला सामने आया था। हालांकि चिंताजनक स्थिति यह रही कि मलेरिया बीते छह वर्षों में पहली बार मलेरिया से एक बच्चे की जान चली गई।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली के तीनों निगमों में मच्छरजनित बीमारियों के खिलाफ महाअभियान चलाया था। इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं और मरीजों की संख्या 50 फीसद घट गई। इसके लिए निगम के डीबीसी और अन्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

छह वर्षों में मच्छरजनित बीमारियों के आंकड़े

वर्ष      मलेरिया       डेंगू        चिकनगुनिया                मौत

2020    228        1072            111                        2

2019-    713          2036          293                       2

2018-     473           2798       165                        4

2017      577-          4726       559                       10

2016-       454         443        7760                        10

2015         359       15867          64                             60

वर्ष 2020 में दो मौत में से एक मौत डेंगू से हैं तो वहीं एक मौत मलेरिया से। बाकि वर्षों में मौत के आंकड़े डेंगू के हैं।

पड़ोसी राज्यों से कितने आए मरीज

वर्ष-                मलेरिया     डेंगू              चिकनगुनिया

2015               317         2698               8

2016              214         1376         2036

2017                565         4545                0

2018               421          3566         100

2019                   560       2737          42

2020                   57         160             4

किस निगम में कितने आए डेंगू के मरीज

वर्ष-उत्तरी निगम- दक्षिणी निगम-पूर्वी निगम-एनडीएमसी-दिल्ली कैंट- रेलवे

2017-705-706-427-188-234-73

2018-91-279-213-102-140-11

2019-313-310-201-70-57-121

2020-341-446-77-31-8-2

किस निगम में कितने आए चिकनगुनिया के मरीज

वर्ष-उत्तरी निगम- दक्षिणी निगम-पूर्वी निगम-एनडीएमसी-दिल्ली कैंट- रेलवे

2017-71-76-53-19-17-25

2018-5-14-4-7-3-0

2019-49-36-15-19-4-19

2020-25-36-5-5-1-0

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.