Move to Jagran APP

दिल्ली में एक हजार पार हुआ डेंगू के मरीजों का आंकड़ा, दो साल का रिकार्ड टूटा

दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार पार कर गई है। निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल डेंगू के कुल मामले एक हजार पार गए हैं जबकि 280 नए मामले पिछले सप्ताह आए हैं। इस सीजन में 23 अक्टूबर तक डेंगू के 665 मामले सामने आए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 06:57 PM (IST)
दिल्ली में एक हजार पार हुआ डेंगू के मरीजों का आंकड़ा, दो साल का रिकार्ड टूटा
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई 1,000 के पार

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब एक सप्ताह में दो से ढाई सौ से ज्यादा नए मरीजों तक की पुष्टि हो रही है। इसकी वजह से कुल मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। निगम की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह में डेंगू के 283 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी तरह मलेरिया के 12 तो चिनकगुनिया के चार नए मरीजो की पुष्टि हुई है। ऐसे में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 1006 तो मलेरिया के कुल मरीजों आंकड़ा 154 तो चिकनगुनिया के कुल मरीजों का आंकड़ा 73 तक जा पहुंचा हैं।

prime article banner

डेंगू के मरीजों का एक हजार पार आंकड़ा पहुंच जाने से बीते दो वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। इससे पहले वर्ष 2019 में एक जनवरी से 23 अक्टूबर तक 833 मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि इसी समयावधि में वर्ष 2020 में 489 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों को लेकर बतौर नोडल एजेंसी दक्षिणी निगम की जारी रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू के 283 नए मरीजों में से सर्वाधिक मरीज दक्षिणी निगम इलाके में ही आए हैं। दक्षिणी निगम इलाके में बीते एक सप्ताह में डेंगू के 98 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे यहां कुल मरीजों की संख्या 300 हो गई है। दूसरे स्थान पर उत्तरी निगम इलाके में बीते एक सप्ताह में 71 मरीजों की पुष्टि के साथ कुल मरीजों की संख्या 237 तो पूर्वी निगम इलाके में 39 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 122 पहुंच गई है।

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद(एनडीएमसी) इलाके में छह नए मरीजों की पुष्टि बीते एक सप्ताह में हुई है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 27, रेलवे इलाके में एक नए मरीज के साथ यहां कुल मरीजों की संख्या चार हो गई है। दिल्ली कैंट इलाके में बीते एक सप्ताह में कोई नया मरीज नहीं आया है। हालांकि यहां पर अब तक 13 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 303 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों का आंकड़ा

वर्ष    मलेरिया     डेंगू   चिकनगुनियां

2016  410      3333      6575

2017  541      3272      443

2018  427      1310      129

2019  574       833        132

2020   206      489         74

2021    154     1006         73

नोट- आंकड़े प्रत्ये वर्ष में एक जनवरी से 23 अक्टूबर तक के बीच के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.