Move to Jagran APP

जानिए- उत्तर प्रदेश के वे 27 जिले, जिन्हें मिलाकर अलग राज्य बनाने की उठी मांग

यूपी गेट पर पहुंचे 27 जिलों के करीब 300 लोगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को अलग कर पश्चिमी प्रदेश बनाने की मांग की। इस दौरान कई बार पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

By Edited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:21 AM (IST)
जानिए- उत्तर प्रदेश के वे 27 जिले, जिन्हें मिलाकर अलग राज्य बनाने की उठी मांग
जानिए- उत्तर प्रदेश के वे 27 जिले, जिन्हें मिलाकर अलग राज्य बनाने की उठी मांग

गाजियाबाद, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा के बैनर तले दिल्ली कूच कर रहे सैकड़ों लोगों के काफिले को रविवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर रोक दिया। लोगों ने यूपी गेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। 10 लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन दिया। इसके बाद सभी लोग लौट गए।

loksabha election banner

पश्चिमी प्रदेश की मांग, दिल्ली की ओर बढ़े लोग, यूपी गेट पर पुलिस ने रोका
यूपी गेट पर पहुंचे 27 जिलों के करीब 300 लोगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को अलग कर पश्चिमी प्रदेश बनाने की मांग की। पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर जा रहे लोगों के काफिले को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर रोक लिया। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। यूपी गेट पर गाजियाबाद के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।

काफिला यूपी गेट पर रुकने से लिंक रोड व एनएच-नौ पर जाम लग गया। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों के काफिले को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। गृहमंत्री को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिल्ली में प्रवेश के बाद पुलिस के साथ 10 लोगों का प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचा। पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव का कहना है कि अपनी मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दिया। उन्होंने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद यूपी गेट पर रुके प्रदर्शनकारी और ज्ञापन सौंपने दिल्ली पहुंचा प्रतिनिधि मंडल लौट गया।

अलग राज्य बनने से होगा विकास
पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को अलग कर पश्चिमी प्रदेश बनने से विकास होगा, जो राजस्व यहां से जाता है। वह सारा पैसा यहीं पर खर्च होगा। यहां के लोगों को नौकरियां मिलेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए प्रयागराज जाना पड़ता है। इससे लोगों को समय और धन दोनों बर्बाद होता है। लोग अलग राज्य बनाने के साथ हाईकोर्ट की दूसरी बेंच बनाने की भी मांग कर रहे हैं। लोगों के काफिले से लगा जाम लोग ट्रैक्टर ट्रॉली, कार व अन्य वाहन में सवार होकर लिंक रोड होते हुए यूपी गेट पहुंचे। लोगों के काफिले के पीछे जाम लगता रहा। पुलिस काफिले को साइड में कर जाम में फंसे लोगों को निकालती रही।

यूपी गेट पर काफिला रोके जाने के बाद लिंक रोड, एनएच-नौ पर जाम लगता रहा। लिंक रोड पर करीब एक किलो मीटर लंबा जाम लगा। जाम में फंसने की वजह से लोग देरी से गंतव्य तक पहुंचे। गनीमत रहा कि रविवार होने से सड़कों पर यातायात कम था, जिससे जाम ज्यादा देरी तक नहीं लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।

  • इन जिलों को है अलग करने की मांग लोग
  • सहारनपुर
  • मुजफ्फरनगर
  • बिजनौर
  • बागपत
  • मेरठ
  • ज्योतिबा राव फूले नगर
  • गाजियाबाद
  • गौतमबुद्ध नगर
  • बुलंदशहर
  • मुरादाबाद
  • रामपुर
  • बरेली
  • पीलीभीत
  • शाहजहांपुर
  • बदायूं
  • अलीगढ़
  • मथुरा
  • महामाया नगर
  • काशीराम नगर
  • ऐटा
  • मैनपुरी
  • फिरोजाबाद
  • आगरा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.