Move to Jagran APP

दिल्ली के सिख नेता भी कंगना रनौट से नाराज, कहा- ऐसे लोगों को नहीं मिले पद्मश्री पुरस्कार

Actress Kangana Ranaut दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने नामी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट का पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कंगना रनौट के विवादित बयानों को लेकर उनकी जमकर आलोचना की है।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 10:12 AM (IST)
दिल्ली के सिख नेता भी कंगना रनौट से नाराज, कहा- ऐसे लोगों को नहीं मिले पद्मश्री पुरस्कार
दिल्ली के सिख नेता भी कंगना रनौट से नाराज, कहा- ऐसे लोगों को नहीं मिले पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर लगातार विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वालीं बालीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबरें आ रही हैं। ताजा मामला में दिल्ली से जुड़ा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट का पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की है। डीएसजीएमसी के निवर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इंस्टाग्राम पर सिखों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर कंगना के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

डीएसजीएमसी चीफ मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वह लगातार विवादित बयान देती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सिखों के खिलाफ भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौट अक्सर विवादस्पद बयान देती रहती हैं। डीएसजीएमसी ने मुंबई की सिख संस्थाओं के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वालों को पदमश्री पुरस्कार नहीं मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। यह अलग मामला है, दरअसल कंगना रनौट ने इंदिरा गांधी और खालिस्तान पर ऐसा बयान दिया जिसके बाद देशभर में उनका विरोध हो रहा है।

यह है पूरा मामला

पिछले दिनों भी कंगना रनौट तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर बैठे किसानों की आलोचना की थी। कंगना ने किसानों के मुद्दे को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक विवादित पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था- 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रही हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था, लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए, उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।' 

कंगना के इस विवादित बयान के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनके के खिलाफ देशद्रोह और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली सिख संस्था ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने जानबूझकर अपनी पोस्ट से किसानों के विरोध को खालिस्तानी आंदोलनों के रूप में बताया है। इसके साथ ही सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी करार दिया गया है। यहां तक की मंगलवार को मुंबई के खार में कंगना के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।

बता दें कि कंगना रनौट ने दिल्ली के नामी थिएटर ग्रुप 'अस्मिता' से अभिनय के गुर सीखे हैं। नामी रंगकर्मी अरविंद गौर से अभियन सीखने के बाद कंगना ने मुंबई में लंबा संघर्ष करने के बाद फिल्मी दुनिया में अपना आला मुकाम बनाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.