Move to Jagran APP

Delhi Yamuna Water Level: घटने लगा यमुना का जलस्तर, खतरे के निशान से नीचे आने लगा पानी

Delhi Yamuna Water Level जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अब रविवार को इसका जलस्तर 204.75 तक पहुंच सकता है। चेतावनी का स्तर 204.50 है। इस बीच यमुना खादर में रहने वाले लोगों को यहां से हटा दिया गया है।

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:53 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:02 AM (IST)
Delhi Yamuna Water Level: घटने लगा यमुना का जलस्तर, खतरे के निशान से नीचे आने लगा पानी
Delhi Yamuna Water Level: उन्हें सामुदायिक भवनों, स्कूल के साथ अब कुछ जगहों पर टेंट लगाकर रखा गया है।

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। Delhi Yamuna Water Level: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे तक इसका जलस्तर 205.99 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने ओखला बैराज को खोल दिया। इसके कारण जलस्तर घटना शुरू हो गया। रविवार रात तक उम्मीद है कि यह खतरे के निशान से नीचे हो जाएगा। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

loksabha election banner

रात 8:00 बजे तक जलस्तर 205.88 तक आ गया था। रविवार रात तक यमुना में पानी का स्तर 205.70 होने की उम्मीद है। शनिवार को हरियाणा की तरफ से हथिनी कुंड बैराज से लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके कारण जलस्तर बढ़ने लगा था।

इसे देखते हुए ओखला बैराज से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अब रविवार को इसका जलस्तर 204.75 तक पहुंच सकता है। चेतावनी का स्तर 204.50 है। इस बीच यमुना खादर में रहने वाले लोगों को यहां से हटा दिया गया है। उन्हें सामुदायिक भवनों, स्कूल के साथ अब कुछ जगहों पर टेंट लगाकर रखा गया है। इन लोगों तक खाना पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

उस्मानपुर खादर में पार्किंग में कई वाहन डूब गए। खबर लिखे तक प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे कि वह शिविरों में चले जाएं। प्रशासन के अधिकारी रात में भी यमुना के जलस्तर पर नजर बनाएं रखेंगे। उत्तर पूर्वी जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बीएसईएस, निगम समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस बार टेंट वाले शिविर नहीं बनाएं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.