यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: GB पंत अस्पताल में महिला से दरिंदगी की इंतहा, बेटे ने लगाया मां के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने का आरोप
जीबी पंत हास्पिटल में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसके पुराने परिचित ने उसके साथ पहले ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जीबी पंत हास्पिटल में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसके पुराने परिचित ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। उसके सिर पर भारी वस्तु से वार भी किया।
हालांकि, महिला के पुत्र ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और दांत तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इससे इन्कार किया है। महिला का उपचार चल रहा है। आइपी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है।
पति की कैंसर से हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय महिला सपरिवार पूर्वी जिला दिल्ली में रहती है। वह जीबी पंत हास्पिटल में ठेकेदार के पास काम करती है। उसके परिवार में चार बेटे व एक बेटी है। एक वर्ष पहले महिला के पति की कैंसर के बाद मौत हो गई थी।
रोजाना दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे के बीच उसकी ड्यूटी रहती थी। गत एक मई को रात को वह ड्यूटी खत्म कर निकली तो आरोपित ने हास्पिटल में ही रुकने को कहा। इसके बाद आरोपित ने महिला पर हमला कर दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर दरिंदगी की। वारदात के बाद वह फरार हो गया।
सुबह महिला ने अपने सहयोगियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पुत्र को बुलाया गया। बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस का उनके साथ बर्ताव भी ठीक नहीं रहा है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की जांच से बचने की कोशिश कर रही थी।
रॉड को आंतों तक पहुंचाने का आरोप
बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसकी आंतों तक पहुंचा दिया गया। दो मई को ही इमरजेंसी में महिला का आपरेशन किया गया। बेटे के मुताबिक महिला आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित शाकिर महिला का पुराना जानकार है।
वह हास्पिटल में ही काम करता है। महिला का बयान लेने के बाद उसे झिलमिल इलाके से गिरफ्तार किया गया। वहीं, जिले के डीसीपी संजय कुमार सेन ने महिला के साथ हैवानियत की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि महिला से पूछताछ और मेडिकल जांच में उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड या कोई और वस्तु डालने की पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान है कि आराेपित ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी है, मामले की जांच जारी है। अभी महिला की हालत स्थिर है।
