विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: दिल्ली की महिला से कासगंज में दुष्कर्म, युवक ने इंटरनेट पर हिंदू बनकर की दोस्ती

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2022 08:33 AM (IST)

दिल्ली के मयूर विहार निवासी महिला का आरोप है कि कस्बे के मुहल्ला आबाजी निवासी प्रिंस कुरैशी इंटरनेट मीडिया के ...और पढ़ें

महिला किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची।
महिला किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कासगंज कस्बे के युवक ने हिंदू बनकर इंटरनेट मीडिया के जरिए दिल्ली की महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसे गजडुंडवारा बुला लिया। आरोप है कि युवक ने महिला का यौनशोषण किया।

महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश कर रही है। दिल्ली के मयूर विहार निवासी महिला का आरोप है कि कस्बे के मुहल्ला आबाजी निवासी प्रिंस कुरैशी इंटरनेट मीडिया के जरिए उसके संपर्क में आया। उसने अपना नाम मोनू गुप्ता बताया था। शुक्रवार को युवक ने शादी का झांसा देकर उसे गंजडुंडवारा बुला लिया। सुबह सात बजे वह गंजडुंडवारा पहुंच गई।

यहां युवक लाल रंग की कार लेकर मिला। बातचीत के दौरान उसे शक हुआ कि युवक मुस्लिम है। सच्चाई पता चलने पर महिला ने विरोध किया, कार से उतरने की कोशिश की। युवक ने एक स्थान पर ले जा कर उसका यौनशोषण किया। महिला किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची।

उधर, उत्तरी जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपित राहुल हाल के कुछ दिनों में चोरी और लूटपाट समेत 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक और एक पिस्टल बरामद किया है। डीसीपी सागर ¨सह कलसी के अनुसार राहुल पिछले महीने जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

इसके बाद उसने फिर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। जो बाइक राहुल से बरामद की गई है वह बुराड़ी थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। एसएचओ अजय कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर विनीत, एसआइ यशपाल, सिपाही संजीत और किशोर की टीम ने बदमाश को रात में मजनू का टीला इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से पटियाली की रहने वाली महिला की शादी आगरा में हुई। पति से विवाद चल रहा है। शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच मुस्लिम युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • महिला ने मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की बिंदुवार जांच की जा रही है। लव जिहाद के पहलू पर भी जांच होगी।-बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी