विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Updates: आसमान ने ओढ़ी कोहरे की चादर, दिल्ली-NCR में तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 03 Dec 2023 08:03 AM (IST)

राजधानी में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। अब मौसम विभाग ने जानकारी देते ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी।
दिल्ली-NCR में तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी।

HighLights

  1. आसमान में छाई कोहरे की चादर
  2. आने वाले दिनों में बढ़ सकती है सर्दी

राज्य ब्यूरो, नहीं दिल्ली। राजधानी में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। अब मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से आने वाले तीन दिनों तक आसमान में कोहरे की चादर देखी जा सकती है। साथ ही शनिवार सुबह आसमान में सीजन का पहला घना कोहरा दिखा।

इस दौरान न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में भी मध्यम स्तर का कोहरा रहा। आंशिक बादल होने के कारण सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे ठंड कम रही।

आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने वाली है, लेकिन रविवार से मंगलवार तक तीन दिन मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा को जहरीला बनाने में एक ये भी है अहम कारण, सांस लेने लायक नहीं है वायु

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश में अभी आंशिक रूप से बादल है। इससे सुबह तापमान सामान्य से अधिक रहा। पांच दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, लेकिन ठंड अचानक नहीं बढ़ेगी। तापमान धीरे-धीरे कम होगा। अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

एयरपोर्ट के पास रहा घना कोहरा

वहीं, एयरपोर्ट के पास सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा रहा। दृश्यता 200 से कम होने पर घना कोहरा माना जाता है। सफदरजंग एयरपोर्ट के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने के कारण सुबह साढ़े सात बजे 300 मीटर दृश्यता रही।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution Update: दिल्ली को फिलहाल प्रदूषण से राहत नहीं, इन इलाकों में खतरनाक श्रेणी में AQI; गैस चैंबर जैसे बने हालात