Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: पल-पल बदल रहा राजधानी दिल्ली का मौसम, हवा हुई साफ

    मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में कमी होना शुरू होगा। इस वजह से अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 09 Oct 2023 06:30 AM (IST)
    Hero Image
    पल-पल बदल रहा राजधानी दिल्ली का मौसम (file photo)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में मौसम में जल्दी-जल्दी बदलाव हो रहा है। मौसम में कभी ठंडापन तो कभी हल्की गर्मी हो रही है। रविवार को आकाश साफ रहा और तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से हल्की उमस भरी गर्मी महसूस की गई। वहीं मध्यम स्तर की हवा चलने और आकाश साफ होने के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से दो दिन बाद दिल्ली की हवा थोड़ी साफ होने से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। अभी दो दिन प्रदूषण से राहत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: हमास के हमले में 600 इजरायली नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने मारे 400 आतंकी

    मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में कमी होना शुरू होगा। इस वजह से अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पीतमपुरा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और नजफगढ़ सबसे गर्म स्थान रहे।

    पीतमपुरा में अधिक तापमान सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

    नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 164 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। इसके पहले लगातार दो दिन दिल्ली का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 200 से अधिक था।

    फरीदाबाद का 171, गाजियाबाद का 154, गुरुग्राम का 171 व नोएडा का एयर इंडेक्स 147 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 249 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है।