विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi NCR Weather: दिल्लीवासियों को फिलहाल बारिश से नहीं राहत नहीं, IMD ने बताया अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

Published: Fri, 05 Sep 2025 10:19 PM (IST)

दिल्ली में शुक्रवार को बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच मौसम सुहाना बना रहा। शाम को 7.6 मिमी बारिश ...और पढ़ें

बादलों की लुकाछिपी के बीच राजधानी में हुई 7.6 मिमी वर्षा।
बादलों की लुकाछिपी के बीच राजधानी में हुई 7.6 मिमी वर्षा।

HighLights

  1. 7.6 मिमी वर्षा से दिल्ली में मौसम सुहाना |
  2. अगले पांच दिनों तक वर्षा का अनुमान |
  3. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कभी हल्की धूप तो कभी बदली के चलते शुक्रवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। बादलों की लुकाछिपी के बीच शाम को हुई वर्षा ने दिल्लीवासियों को भिगोया। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई।

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है, जो सामान्य से क्रमश: एक व दो डिग्री कम हैं। वहीं अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने का भी पूर्वानुमान जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शाम को हुई चंद मिनटों की वर्षा ने राजधानी की सड़कों को तर कर दिया। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही वर्षा के बीच उमस भी बढ़ने लगी है।

उमस का कहर बीते दिनों कम हो गया था, पर अब वर्षा के साथ-साथ बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है, जिसने दिल्ली एनसीआर में उमस को बढ़ा दिया है। हवा चलने और लगातार वर्षा के चलते वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 67 अंकों के साथ संतोषजनक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की काॅलोनियों के लिए नजफगढ़ ड्रेन बनी मुसीबत, चार दिन से इलाकों में भरा पानी; नहीं हो रही सुनवाई