Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, कई जगहों पर पड़े ओले; ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather Update दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में वर्षा हुई। रविवार को दिल्ली में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान आया नगर और पालम में तेज वर्षा हुई। साथ ही इन दोनों इलाकों में ओले भी पड़े। (फाइल फोटो)

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sun, 19 Mar 2023 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 07:36 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, कई जगहों पर पड़े ओले; ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में वर्षा हुई। रविवार को दिल्ली में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में वर्षा हुई। रविवार को दिल्ली में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान आया नगर और पालम में तेज वर्षा हुई। साथ ही इन दोनों इलाकों में ओले भी पड़े। वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के कारण सुबह में हल्की ठंड महसूस की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन वर्षा होने की संभावना है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

prime article banner

इस वजह से सोमवार को कई इलाकों में बौछारों के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मंगलवार को भी कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

वहीं, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। आया नगर में सबसे अधिक 39 मिलीमीटर और पालम में 30 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस माह दो दिनों में अब तक 4.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.