Delhi Weather Update: बदल सकता है दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश होने के आसार
Delhi Weather Updateदिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस परेशान कर रही है। शुक्रवार सुबह गर्मी तो थी ही साथ ही उमस ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों तक को परेशान कर दिया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather Update: गर्मी और उमस का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलेगा। शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं, साथ ही आंधी चलने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है।
आसमान में छाए रहेंगे बादल
स्काइमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया कि दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, नोएडा, गाजियाबाद में आगामी कुछ दिनों बादल छाए रहे सकते हैं।
दिल्ली में प्री मानसून
मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के अंतिम सप्ताह में ही दस्तक देगा और ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कुछ दिनों के दौरान जो भी बारिश होगी वह मानसून से पहले की बारिश होगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि दिल्ली में प्री मानसून की बारिश हो सकती है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, ऐसी बारिश के चलते उमस बढ़ने के भी आसार हैं।
27 जून तक मानसून दिल्ली में देगा दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में मानसून की बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के अंतिम सप्ताह में दस्तक देगा। 27 जून तक मानसून के दिल्ली में पहुंचने के आसार हैं।
उमस कर रही लोगों को परेशान
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस परेशान कर रही है। शुक्रवार सुबह गर्मी तो थी ही, साथ ही उमस ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों तक को परेशान कर दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिनभर धूप छाई रही। 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.04 तो अधिकत तापमान 40.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश होने और आंधी चलने के आसार हैं। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं 14 जून तक इसी तरह से बादल छाए रह सकते हैं और 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स
- दिल्ली - 141
- फरीदाबाद - 203
- गाजियाबाद - 146
- गुरुग्राम - 132
- नोएडा - 126
- ग्रेटर नोएडा - 154