विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश; गर्मी से मिली राहत

By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sun, 01 Jun 2025 01:56 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jun 2025 04:55 PM (IST)

दिल्ली में जून के पहले दिन तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा ...और पढ़ें

आज तेज तूफान और हल्की बारिश शुरू हो गई। सांकेतिक तस्वीर
आज तेज तूफान और हल्की बारिश शुरू हो गई। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली में आज बादल छाए रहने का अनुमान है |
  2. 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं |
  3. हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जून के पहले दिन दिल्ली में बादल छाए रहे और दिनभर तेज हवाएं चलने लगीं। आईएमडी ने आंधी, बिजली गिरने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। 

पूरे एनसीआर में तेज हवाएं के साथ बारिश शुरू हो गई। लेकिन हवा अभी भी नहीं रुकी है।

मध्य दिल्ली में तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हुई। जागरण

हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हवा की गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया।

इसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कुछ जगहों पर संतोषजनक तो कुछ जगहों पर मध्यम श्रेणी में है। निकट भविष्य में इसके बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।