यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: दिल्लीवालों गर्मी का टॉर्चर झेलने को हो जाओ तैयार, अब तेजी से बढ़ेगा तापमान; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राजधानी के तापमान ...और पढ़ें

HighLights
- सप्ताह के अंत से फिर बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा तापमान
- लगातार साफ ही चल रही दिल्ली की हवा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सप्ताहांत के दौरान दिल्ली में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होने लगेगी। हालांकि बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। अभी एक दो दिन तापमान भी सामान्य के आसपास ही बने रहेंगे।
इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
.jpg)
हवा में नमी का स्तर 89 से 22 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री की दृष्टि से राजघाट दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे।
.jpg)
कितना रहेगा अधिकतम तापमान?
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे की भी हो सकती है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 34 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
(1).jpg)
दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। सीपीसीबी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 160 यानी मध्यम श्रेणी में रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यह 145 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 15 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।
गुरुग्राम : उछाल पर पारा, बेहाल करने लगी गर्मी
अब तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही और दाेपहर में लोग गर्मी में बेहाल नजर आए। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
(1).jpg)
मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इन दिनों खेतों में सरसों की कटाई और कढाई चल रही है। चने और जौ की फसल भी काटी जा रही है।
तापमान ज्यादा होने के कारण गेंहू की फसल भी इस महीने के अंत तक पकने की उम्मीद है। अप्रैल के पहले सप्ताह से कटाई शुरू होकर 15 अप्रैल के आसपास जोरों पर होती है।
181 पर पहुंचा एक्यूआई
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार बिगड़ रहा है। दोपहर में चार बजे एक्यूआई 181 पर पहुंच गया। मौसम साफ रहने और हवा तेज नहीं होने के कारण आगामी दो से तीन बाद एक्यूआई 200 या इससे ऊपर पहुंच सकता है। सड़कों से उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम के दौरान वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण शहर की हवा खराब होती जा रही है।
आठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
गाजियाबाद में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 218 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का आठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। चारों स्टेशन में इंदिरापुरम का एक्यूआई 261, लोनी का 316, संजयनगर का 153 और वसुंधरा का 142 रहा।
पिछले दिनों वर्षा होने से प्रदूषण स्तर में चार दिन राहत रही, लेकिन बुधवार को गाजियाबाद का एक्यूआइ 200 के पार पहुंच गया। ग्रेप की पाबंदियां हटने और लापरवाही के चलते प्रदूषण बढ़ रहा है। चारों स्टेशन में लोनी सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा। इंदिरापुरम की वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब दर्ज की गई है।
