Delhi weather update: कोहरे और धुंध में लिपटी राष्ट्रीय राजधानी, जानिए दिल्ली-NCR के प्रदूषण का हाल
दिल्ली में बरकरार है ठंड का मौसम। दिल्ली की सुबह कोहरे के साथ हुई है। दिल्ली में AQI 249 दर्ज हुआ है जो खराब श्रेणी में है। इसके अलावा नोएडा में AQI 448 दर्ज हुआ है और गुरुग्राम का AQI 304 है।
नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बरकरार है। एक बार फिर दिल्ली की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेलसियस दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक तापमान में और गिरावट होने की संभावना कम है। साथ ही वैज्ञानिकों ने बताया कि सप्ताह भर बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का हाल
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, नोएडा में AQI 448 है, जो गंभीर खराब श्रेणी में है। इसके अलावा गुरुग्राम का AQI 304 दर्ज हुआ है, जो बहुत खराब श्रेणी में है। बता दें कि बीते दो दिनों से ही दिल्ली के वायु प्रदूषण में कमी आई है। लेकिन दिल्ली के आस-पास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में ही। प्रदूषण में अगर और बढ़ोतरी हुई तो प्रशासन फिर से प्रतिबंध लगा सकता है।
दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है।
(तस्वीरें ITO से हैं) pic.twitter.com/9SAdIwF0xn— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2022
प्रदूषण से होने वाली परेशानियां
दिल्ली की हवा जैसे-जैसे जहरीली होते जाती है, वैसे ही लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण के चलते कई लोगों से शिकायत मिली है कि उन्हें आखों में जलन और गले में खराश की दिक्कते होने लगी है। डॉक्टरों के मुताबिक दिल्ली के प्रदूषण से गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। प्रदूषण से बचने के लिए डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी है तो ही बाहर निकला जाए। साथ ही डॉक्टर कहते है कि बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर किया जाए।
यह भी पढ़ें- Delhi weather update: राष्ट्रीय राजधानी में छाई रही कोहरे की चादर, जानिए प्रदूषण के स्तर में कितनी हुई गिरावट
यह भी पढ़ें- Weather Update Today: मैंडूस चक्रवात के कारण दक्षिण भारत में होगी तेज बारिश, पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी ठंड