Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? IMD ने बताया ताजा अपडेट

Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत रहेगी। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश भी हो सकती है।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 08:53 AM (IST)
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? IMD ने बताया ताजा अपडेट
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? IMD ने बताया ताजा अपडेट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच मौसम उमस भरा रहा। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर व शाम को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के आसार है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन ढिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

हवा में नमी का स्तर भी अधिकतम 87 प्रतिशत रहा, जबकि न्यूनतम स्तर 50 प्रतिशत रहा। बीच-बीच में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

एक सप्ताह तक ऐसा रह सकता है मौसम

पूर्वानुमान के अनुसार, करीब एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे पहले दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। सफदरजंग, पालम, रिज एरिया, आया नगर, नजफगढ़, लोधी रोड सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का एयर इंडेक्स 75, फरीदाबाद का 81, गाजियाबाद का 59, ग्रेटर नोएडा का 70, गुरुग्राम का 62 और नोएडा का एयर इंडेक्स 65 रहा। सफर इंडिया ने बताया कि अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रह सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.