Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, चल रही तेज हवाएं; छाए काले बादल
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल गया आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बदलाव से दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिली है। गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम में बदलाव होने से दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिली है। इससे पहले गुरुवार को भी कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई।
शनिवार को भी आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और दोपहर बाद या शाम के समय हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।