विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम एक बार फिर ले सकता है करवट, बुधवार से दर्ज हो सकती है तापमान में गिरावट

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Published: Tue, 21 Feb 2023 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2023 12:34 AM (IST)

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। फरवरी माह में दर्ज हुए तापमान ने ...और पढ़ें

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। फरवरी माह में दर्ज हुए तापमान ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से बुधवार से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 

कितना गिरेगा तापमान?

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा है कि बुधवार से संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आए। उन्होंने कहा, ''हम दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद कर रहे हैं।''

दिल्ली-NCR में बढ़ी AC और कूलर की डिमांड

पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही AC और कूलर की मांग दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी है। फरवरी में ही तापमान में बढ़ोतरी के कारण AC और पंखे की मांग बढ़ गई है। अमूमन यह मांग मार्च में बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें- Weather News: दिल्ली-NCR में अभी और बढ़ेगा पारा, उत्तर-पश्चिम भारत में भी ऐसा रहेगा मौसम का हाल; IMD का अलर्ट

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास, आज भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज होने का अनुमान