विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather : पिछले दो दिनों से सुहाना रहा मौसम, आज बदलेगा मिजाज या छाए रहेंगे बादल

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sun, 02 Mar 2025 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 03 Mar 2025 07:13 AM (IST)

दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और सुबह ...और पढ़ें

सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फाइल फोटो
सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. पिछले दिन के मुकाबले तापमान में हुई गिरावट
  2. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस आया नीचे

राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से आंशिक बादल छाए रहने के बाद रविवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा। इससे न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही तेज धूप भी खिली और मौसम सुहाना रहा। हवा की गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में रही।

सोमवार को बादल छाए रहने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ ​​हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम और पिछले दिन से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.6 था। 27 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और 28 फरवरी को 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

उस समय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए थे और रात व सुबह के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। आसमान से बादल छंटने के बाद तापमान में कमी आई है।

दिल्ली का एयर इंडेक्स 125 रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 125 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। यह इस साल का अब तक का दूसरा सबसे कम एयर इंडेक्स है।

इससे पहले 28 फरवरी को एयर इंडेक्स 121 रहा था। इस कारण 28 फरवरी को हवा इस सीजन में अब तक सबसे साफ रही। इससे पहले शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 126 रहा था।

रविवार को गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 167, ग्रेटर नोएडा और नोएडा का एयर इंडेक्स 102 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 82, गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 95 रहा। इस कारण इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।

यह भी पढ़ें : Delhi Power Crisis : गर्मियों में नहीं होगा बिजली संकट, सरकार का खास प्लान तैयार