Move to Jagran APP

Delhi Weather, Monsoon 2020 Update: दिल्ली-NCR में मानसून का काउंटडाउन शुरू

Delhi Weather Monsoon 2020 Update मौसम विभाग की मानें तो वर्ष 22-23 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक देगा और फिर झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 07:09 AM (IST)
Delhi Weather, Monsoon 2020 Update: दिल्ली-NCR में मानसून का काउंटडाउन शुरू
Delhi Weather, Monsoon 2020 Update: दिल्ली-NCR में मानसून का काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather, Monsoon 2020 Update: मौसम में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव के बीच इस साल मानसून दिल्ली में करीब एक सप्ताह पूर्व ही दस्तक दे सकता है। मानसून पूर्व और मानसून की बारिश एक ही रह सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली में मानसून आने की तिथि यूं तो 29 जून है। यह बात अलग है कि यह आमतौर पर सप्ताह भर लेट ही हो जाता है।

loksabha election banner

पिछले साल भी दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आया था। आलम यह है कि मंत्रालय के स्तर पर दिल्ली में मानसून के आगमन की तारीख बदलने पर भी विचार चल रहा है, लेकिन इस साल सर्दी और गर्मी के बाद शायद मानसून भी नया रिकॉर्ड बनाने को अग्रसर है और इसकी शुरुआत इसके समय पूर्व आगमन से होती लग रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान के मुताबिक 19-20 जून तक पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से चक्रवाती हवा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। इससे 22-24 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ इलाकों, उत्तर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा में मानसून आने में मदद मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, इसका मतलब है कि मानसून तीन-चार दिन पहले 22-23 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। मालूम हो कि मौसम विभाग ने इस वर्ष देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सामान्य बारिश (103 फीसद) होने की संभावना जता रखी है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में 19 जून को गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार 20-21 को मानसून पूर्व की बारिश होगी, जबकि मानसून की दस्तक 24 या 25 तारीख तक होगी।

22 और 23 जून के बीच शुरू हो सकती है मानसून की बारिश

मौसम विभाग की मानें तो वर्ष 22-23 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक देगा और फिर झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार दिल्ली में ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान है। यह अलग बात है कि नालों की सफाई पूरी तरह से नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि भारी बारिश हुई तो सड़कों पर जलभराव वाहन चालकों के लिए भारी मुसीबत बनेगा।

3-4 दिन पहले पहुंचेगा दिल्ली मे मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून 3-4 दिन पहले यानी दिल्ली में मानसून 22-23 जून तक तक पहुंच जाएगा। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आगामी 19-20 जून तारीख तक पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से चक्रवाती हवा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। इसके चलते आगामी 22-23 जून तक पड़ोसी राज्य के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे सटे उत्तराखंड, उत्तर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा में मानसून दस्तक दे देगा। इस हिसाब से दिल्ली में मानसून 3-4 दिन पहले यानी 22-23 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा।

फिलहाल गर्मी और उमस से राहत नहीं

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उमस और गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। दिल्ली में 18 और 19 जून को गर्मी और उमस पूर्व की तरह ही बरकरार रहेगी। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

बता दें कि गर्मी और उमस के चलते पिछले एक पखवाड़े से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। आलम यह है कि ऐसी उमस भरी गर्मी के चलते पंखे-कूलर यहां तक कि एसी तक फेल नजर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.