विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में होगा बदलाव? IMD ने बादल और उमस को लेकर क्या कहा?

Published: Wed, 09 Oct 2024 06:00 AM (IST)

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

दिल्ली के मौसम में होगा बदलाव? मौसम विभाग ने बादल और उमस को लेकर क्या कहा?
दिल्ली के मौसम में होगा बदलाव? मौसम विभाग ने बादल और उमस को लेकर क्या कहा?

HighLights

  1. तेज धूप में सामान्य से ऊपर ही रहेगा दिल्ली का तापमान।
  2. दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहेगी बरकरार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिनभर तेज धूप निकले रहने से दिल्ली का तापमान हाल फिलहाल सामान्य से अधिक ही रहेगा। मंगलवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला गया था। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप भी तेज होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 91 से 40 प्रतिशत दर्ज हुआ।

आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। अभी अगले सप्ताह भर तक दिल्ली में कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

कैसी है दिल्ली की हवा

वहीं, मौसम की गतिविधियों के चलते दिल्ली की हवा अभी भी साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 167 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है।