Delhi Weather Forecast: दिल्ली में दर्ज हुआ सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान, जानिए कब से बढ़ेगी ठंड
Delhi Weather Forecast सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही सोमवार को सीजन का कब तक सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। एक दिन पहले हुई बारिश व पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही सोमवार को सीजन का कब तक सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।
अगले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में बढ़ सकती है ठंड
हालांकि न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।लेकिन, कई हिल स्टेशनों पर बर्फवारी के कारण अगले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इस वजह से ठंड बढ़ेगी।
नजफगढ़ के जाफरपुर में सबसे कम अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। नजफगढ़ के जाफरपुर में सबसे कम अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम आद्रता 92 फीसद व न्यूनतम आद्रता 68 फीसद दर्ज किया गया। मंगलवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में रविवार देर शाम से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बर्फबारी और बारिश सोमवार को भी जारी रही। सीजन की पहली बर्फबारी से प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। वहीं, बारालाचा, लाचुंगका व तांगलांग ला में बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो