Move to Jagran APP

Weather forecast: दिल्ली में 10 वर्षो में सबसे ठंडी रही रविवार की सुबह, 4 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि 2011 से लेकर अभी तक की तारीख का यह सबसे न्यूनतम तापमान है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 06:45 AM (IST)
Weather forecast: दिल्ली में 10 वर्षो में सबसे ठंडी रही रविवार की सुबह, 4 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, पर बारिश की संभावना नहीं।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर बरकरार है। कमोबेश हर रोज ही नया रिकार्ड बन रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान ने एक दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। हालांकि दिन का तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

loksabha election banner

 न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का ही नहीं, बल्कि 2011 से लेकर अभी तक 20 दिसंबर की तारीख का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

धूप से रविवार को दिल्लीवासियों मिली ठंड से थोड़ी राहत

यह बात अलग है कि खिली धूप में रविवार को दिन के समय दिल्लीवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन का दौर बरकरार रहा। आज कुछ राहत की उम्मीद स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

सोमवार को छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल 

इसका कुछ असर यहां भी देखने को मिलेगा। इसी के चलते सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इस दौरान कंपकंपाती सर्दी से भी कुछ राहत मिल सकती है। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 व 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दस वर्षो में 20 दिसंबर का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष तापमान

2011 5

2012 9

2013 12

2014 7

2015 5

2016 11

2017 10

2018 4

2019 6.4

2020 3.4

Weather Forecast: दिसंबर में बढ़ती ठंड के बीच कैसे आ गई गर्मी, जानिए कब से गिरेगा पारा

CBSE Exam: 22 दिसंबर को हो सकती बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा, जानिए ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.