Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Weather: अब गिरेगा तापमान, दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी; पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 06:11 AM (IST)

    Delhi Weather News दिल्ली में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। अब जल्द ही कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। 28 और 29 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हवा की गुणवत्ता भी बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकती है।

    Hero Image
    दिल्ली में तापमान गिरने का दौर हुआ शुरू।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बीते दो तीन दिनों से तापमान में हो रही वृद्धि पर सोमवार को रोक लग गई। अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में गिरावट के साथ साथ 28 और 29 नवंबर को घना कोहरा भी पड़ेगा। इन दोनों दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का रुख बनेगा। मंगलवार को सुबह स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है। रात के समय भी यही स्थिति रहेगी।

    कितना रह सकता है तापमान

    दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीस नवंबर तक अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    कल रही थी हल्की धुंध और कोहरा

    दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गुनगुनी धूप निकल आई लेकिन स्मॉग की चादर तब भी देखने को मिली। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड बढ़ी और तापमान में गिरावट देखने को मिली।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में जारी रहेंगे GRAP-4 के प्रतिबंध, स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार; SC ने दिए ये सुझाव

    कितना रहा शनिवार को तापमान

    सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। पालम में यह सबसे कम 24.6 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। रिज क्षेत्र में यह सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 89 से 51 प्रतिशत तक रहा।

    गंभीर श्रेणी में भी जा सकती है हवा

    अगले तीन से छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब'' से ''गंभीर'' श्रेणी में ही रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक पर हर घंटे अपडेट देने वाले सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 218 दर्ज किया गया था। लेकिन हवा की कम रफ्तार के कारण शाम सात बजे यह बढ़कर 377 हो गया।