Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से शाम तक मिल सकती है राहत

Delhi Weather Update दिल्ली में रविवार को बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने के आसार भी हैं। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 07:42 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 11:58 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से शाम तक मिल सकती है राहत
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से शाम तक मिल सकती है राहत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने के आसार भी हैं। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

loksabha election banner

दिल्ली-एनसीआर में सुबह तक मौमस साफ रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बारिश के बाद शनिवार को थोड़ी देर के लिए गर्मी से मिली राहत

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर 2 बजे के बाद कुछ जगहों पर आंधी भी चली। दोपहर 2.30 बजे पालम में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। शनिवार को सफदरजंग एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार को यहां पर अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सफदरजंग एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को हवा में नमी का अधिकतम स्तर 71 फीसद और न्यूनतम स्तर 54 फीसद दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

19 जून तक बादल छाए रहने की उम्मीद

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 19 जून तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। सोमवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। लोगों को कभी उमस भरी गर्मी तो कभी हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। 

मौसम में परिवर्तन की वजह

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि जब भी उमस बढ़ती है और तापमान ज्यादा दर्ज होता है तब इसके प्रभाव से गरज वाले बादल विकसित होते हैं। इससे फिर बारिश होती है। अभी इसी प्रकार से मौसम की स्थिति बन रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.