Move to Jagran APP

Water Crisis in Delhi: दिल्ली में गहराएगा जलसंकट, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहीं हो रही पानी की आपूर्ति, यमुना का जलस्तर घटना खतरनाक

Delhi Water Supply News यमुना का जल स्तर 670.40 फीट से घटकर 669.40 फीट हो गया है। जल स्तर एक सप्ताह में साढ़े पांच फीट से अधिक हो चुका है। इससे दिल्ली में पानी का संकट और गहराएगा।

By Geetarjun GautamEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 10:28 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 07:39 AM (IST)
Water Crisis in Delhi: दिल्ली में गहराएगा जलसंकट, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहीं हो रही पानी की आपूर्ति, यमुना का जलस्तर घटना खतरनाक
दिल्ली में गहराएगा जलसंकट, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। वजीराबाद में यमुना का जल स्तर कम होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को वजीराबाद में यमुना का जल स्तर पिछले दिन से भी कम हो गया। इस वजह से एक सप्ताह में वजीराबाद में यमुना का जल स्तर साढ़े पांच फीट से अधिक हो चुका है। इस वजह से जल बोर्ड के तीन जल शोधन संयंत्रों (वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला) से पानी आपूर्ति कम होने से पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। यदि समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो दिल्ली बड़ा पेयजल संकट खड़ा हो सकता है।

loksabha election banner

जल बोर्ड के अनुसार, करीब तीन सप्ताह पहले वजीराबाद में यमुना का जल स्तर कम होना शुरू हुआ था लेकिन एक सप्ताह से समस्या ज्यादा बढ़ी है। वजीराबाद बैराज के पास यमुना का सामान्य जल स्तर 674.50 फुट होना चाहिए। 12 मई को जल स्तर घटकर 671.80 फीट हो गया था। इसके बाद से जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है। 17 मई को जल स्तर घटकर 669 फीट हो गया था, जो अब घटकर 668.9 फीट हो गया है।

स्थिति यह है कि तीन सप्ताह में जल बोर्ड पांच बार हरियाणा के सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग कर चुका है। लेकिन अभी स्थिति में सुधार होती नजर नहीं आ रही है। इस वजह से उत्तरी, उत्तरी पश्चिमी, मध्य व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों सहित नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के इलाकों में भी पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

जल बोर्ड के अनुसार दिल्ली में 1260 एमजीडी (मिलियन गैलन डेली) की जरूरत होती है। जल बोर्ड सामान्य तौर पर 950 एमजीडी पानी आपूर्ति करता है लेकिन इस बार ट्यूबवेल के जरिये पानी आपूर्ति बढ़ाई गई थी। इस वजह से पिछले दिनों जल बोर्ड करीब 990 एमजीडी पानी आपूर्ति कर रहा था। बताया जा रहा है कि अभी 65 एमजीडी पानी आपूर्ति कम हो गई है। इस वजह से करीब 925 एमजीडी पानी आपूर्ति हो रहा है। इस वजह से पानी की मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़कर करीब 335 एमजीडी हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.