Delhi Violence: दिल्ली में दंगा करने के लिए यूपी से बुलाए गए थे उपद्रवी, देवबंद से जुड़े तार
Delhi Violence Case शिव विहार में दंगा फैलाने के लिए देवबंद से उपद्रवी बुलाए गए थे। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली है।
नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। Delhi Violence Case: कोरोना के कहर को देखते हुए दंगों की जांच में ढीली पड़ी क्राइम ब्रांच ने गृहमंत्रालय की सख्ती के बाद जांच फिर से तेज कर दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि दंगों के दौरान शिव विहार तिराहे स्थित राजधानी पब्लकि स्कूल के संचालक फैजल फारूख ने उत्तर प्रदेश के देवबंद से दंगाइयों को बुलाया था।
फैजल व उसके 11 सहयोगियों से पूछताछ व जांच में सामने आई बड़ी साजिश का पता लगाने में पुलिस अब नए सिरे से जांच में जुट गई है। इस मामले से दिल्ली पुलिस आश्वस्त हो गई है कि दंगे के लिए बड़ी संख्या में दंगाई देवबंद व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले से दिल्ली आए थे।
जान माल का हुआ था भारी नुकसान
राजधानी पब्लिक स्कूल शिव विहार तिराहे पर है जहां सबसे भीषण दंगे हुए थे। बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ था। स्कूल की छत पर चढ़कर सैकड़ों की संख्या में दंगाईयों ने आस पास रहने वाले लोगों पर तांडव मचाया था।
फैजल के इस स्कूल से सटे हिंदू समुदाय के एक स्कूल को दंगाईयों ने पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया था। अगले दिन 26 फरवरी को पुलिस को जांच के दौरान स्कूल की छत से बड़ी गूलेल, ईंट-पत्थर, तेजाब व पेट्रोल बम मिले थे। सुबूत इकट्ठा करने के बाद क्राइम ब्रांच ने आठ मार्च को फैजल को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदार शाहरूख व 10 अन्य को भी गिरफ्तार किया था। सभी तिहाड़ जेल में बंद है। जांच के दौरान स्कूल सील कर दिया गया था लेकिन बाद में सील खोल भी दिया गया।
मामले को लीपापोती करने की कोशिश
बताया जाता है कि फैजल का वजीराबाद रोड पर भी विक्टोरिया नाम से दूसरा स्कूल है। वह न्यू जाफराबाद में परिवार के साथ रहता है। इसके कई रिश्तेदार दिल्ली पुलिस व गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन में है। बताया जाता है देवबंद का लिंक आने पर संबंधित यूनिट के एक एसीसी ने स्कूल संचालक की मिलीभगत से मामले की लीपापोती की कोशिश की। यह जानकारी क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी तक पहुंचने पर अब दोबारा से क्राइम ब्रांच को इसपर जांच कर धर पकड़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi Violence: ताहिर हुसैन के करीबी Addl CP पर दंगे की जांच में पक्षपात का आरोप, हटाए गए