विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की विजिलेंस मंत्री बनते ही एक्शन में आतिशी, पहले दिन रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को लेकर शुरू की जांच

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 14 Aug 2023 06:14 PM (IST)

विजिलेंस (सतर्कता) विभाग संभालते ही आतिशी एक्शन में नजर आई। उन्होंने सोमवार को मुख्य सचिव को नोट लिखकर शिकायत की ...और पढ़ें

दिल्ली की विजिलेंस मंत्री बनते ही एक्शन में दिखीं आतिशी, पहले दिन रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को लेकर शुरू की जांच
दिल्ली की विजिलेंस मंत्री बनते ही एक्शन में दिखीं आतिशी, पहले दिन रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को लेकर शुरू की जांच

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। विजिलेंस (सतर्कता) विभाग संभालते ही आतिशी एक्शन में नजर आई। उन्होंने सोमवार को मुख्य सचिव को नोट लिखकर शिकायत की है कि एसडीएम दफ्तर में सर्टिफिकेट से जुड़े काम पूरे करने के लिए गवर्नमेंट ऑफिसियल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।

विजिलेंस मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को अधिकारियों की एक टीम बनाकर एसडीएम दफ्तर भेजने के निर्देश दिए हैं। आतिशी ने मुख्य सचिव को खुद कम से कम पांच एसडीएम दफ्तर का दौरा कर भ्रष्टाचार के मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।