Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 38 घंटे बाद... 900 फीट नीचे आई AI की फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 11:02 AM (IST)

    अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद दिल्ली में भी एक विमान हादसे से बाल-बाल बचा। दिल्ली से वियना जा रहे बोइंग 777 को उड़ान भरने के बाद स्टॉल चेतावनी मिली। ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम ने विमान की ऊंचाई कम होने की चेतावनी दी जिसके बाद पायलट ने स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित वियना में उतारा। विमान ने खराब मौसम में उड़ान भरी थी।

    Hero Image
    दिल्ली में अहमदाबाद जैसा हादसा होने से टला। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून को हुए खौफनाक विमान हादसे के 38 घंटे बाद ही राजधानी दिल्ली में भी ऐसा हादसा होने से बाल-बाल बच गया था। यह घटना 14 जून की सुबह की है। एक रिपोर्ट में इस घटना का खुलासा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि दिल्ली से उड़ान भरने के बाद वियना जाने वाले बोइंग 777 को स्टॉल चेतावनी मिली। इसमें ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम (GPWS) का डोंट सिंक कॉशन भी मिला। जिसमें कहा गया कि विमान ऊंचाई खो रहा है। इस दौरान फ्लाइट करीब 900 फीट नीचे आ चुका था। लेकिन पायलट ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला और 9 घंटे, 8 मिनट की उड़ान के बाद विमान को वियना में सुरक्षित उतारा।

    खराब मौसम में भरी थी उड़ान

    फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, B777 (VT-ALJ) ने दिल्ली से 14 जून को खराब मौसम में 2.56 बजे उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान के समय दिल्ली में आंधी और चल रही थी। इसी दौरान "विमान में उड़ान के दौरान स्टिक शेकर और जीपीडब्लूएस सावधानी की समस्या आई। वहीं, उड़ान भरने के तुरंत बाद, स्टिक शेकर चेतावनी और जीपीडब्लूएस डूबने की चेतावनी दिखाई दी। हालांकि, पायलट ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया था।