विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP Candidate List: आप ने तीन विधायकों के क्यों काटे टिकट? केजरीवाल की नई चाल की वजह आई सामने

Published: Thu, 21 Nov 2024 04:21 PM (IST)

Delhi Vidhan Sabha Chunav आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 11 उम्मीदवारों के नामों ...और पढ़ें

AAP Candidate List: आप ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। फाइल फोटो
AAP Candidate List: आप ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा-कांग्रेस से आए नेताओं को AAP ने दी प्राथमिकता
  2. लिस्ट में भाजपा और कांग्रेस से आने वाले में छह नेता शामिल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Assembly Elections 2025 : आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित कर दी।आप ने चुनाव के लिए जारी की पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है। 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं।

आप ने बताई टिकट काटने की वजह

वहीं आप ने तीन सीटों पर अपने वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें किराड़ी से ऋतुराज झा, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह शामिल हैं। आप ने कहा है कि सर्वे में खराब रिपोर्ट से इन तीनों के टिकट काटे गए हैं। दूसरे दलों से आए जिन्हें टिकट मिली है, उनमें छतरपुर सीट पर ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़र सीट पर अनिल झा, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को टिकट मिली है।

ये हाल ही में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे। जबकि सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धिंगान और मटियाला सीट से सुमेश शौकीन हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। इनके अलावा रोहतास नगर से सरिता सिंह, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, घोंडा सीट से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और विश्वास नगर सीट से दीपक सिंघल को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-

AAP Candidate List: दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी, 11 उम्मीदवारों में किसे कहां से मिला टिकट?

जल्दबाजी या सटीक रणनीति... चुनाव की सुगबुगाहट से पहले AAP ने क्यों जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम

  • छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
  • किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
  • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
  • बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
  • घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
  • करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
  • मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

पीएसी की बैठक के बाद हुई नामों की घोषणा

घोंडा सीट पर गौरव शर्मा आप की वर्तमान निगम पार्षद के पति हैं, करावल नगर से मनोज त्यागी आप से निगम पार्षद रह चुके हैं और पूर्वी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। इनके अलावा सरिता सिंह, राम सिंह नेताजी और दीपक सिंघल पर फिर से आप नें भरोसा जताया है।

ये तीनों इन सीटों से पिछली बार भी प्रत्याशी रहे थे। पार्टी संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद नामों की घोषणा की गई।

दिल्ली में कब होने हैं चुनाव?

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ही संकेत दिए थे कि चुनाव के लिए टिकट जनता की राय और जीत की संभावनाओं के आधार पर बांटे जाएंगे। 2020 में हुए पिछले चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें जीतीं थीं। वहीं, भाजपा आठ सीटों पर सिमट गई थी, जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।