Delhi News: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का पिस्टल लहराते वीडियो प्रसारित, केस दर्ज कर जांच शुरू
स्वरूप नगर थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की है। प्रत्याशी की पहचान जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। आरोपित का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है।
नई दिल्ली [सोनू राणा]। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की है। प्रत्याशी की पहचान जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। आरोपित का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अभी तक मामले में गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन जांच की जा रही है।
वीडियो हो रहा था प्रसारित
वाट्सअप पर कुछ दिनों से एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वरूप नगर थाने के पुलिस कर्मी के वाट्सअप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में कुछ लोग गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपित जोगेंद्र भी डांस करता नजर आ रहा था।
आम आदमी पार्टी के स्वरूप नगर वार्ड से निगम प्रत्याशी जोगेंदर का पिस्टल लहराते हुए वीडियो प्रसारित, केस @ElectionCommis3 @DMNorthdistt pic.twitter.com/EUY6jMbDAO— Sonu Rana (@Sonurananews) November 29, 2022
जेब से पिस्टल निकाल कर लहराते नजर आ रहा वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपित जेब से पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। पुलिसकर्मी ने जब वीडियो की जांच की तो पाया कि जोगेंद्र आम आदमी पार्टी का स्वरूप नगर वार्ड से प्रत्याशी है। पुलिसकर्मी ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी व उनको यह वीडियो भी भेजा। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई थी।
Nursery Admission: शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला मानदंडों की जानकारी न मिलने से अभिभावक परेशान