Move to Jagran APP

Delhi: फेस्ट के दौरान आईपी कॉलेज में घुसे बाहरी लड़कें, लड़कियों से की छेड़छाड़; धरने पर बैठीं छात्राएं

दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्राएं मंगलवार को कॉलेज में फेस्ट के दौरान छेड़छाड़ की घटना के विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

By Jagran NewsEdited By: Shyamji TiwariPublished: Wed, 29 Mar 2023 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 01:00 PM (IST)
Delhi: फेस्ट के दौरान आईपी कॉलेज में घुसे बाहरी लड़कें, लड़कियों से की छेड़छाड़; धरने पर बैठीं छात्राएं
छेड़खानी के विरोध में आईपी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रही छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्राएं मंगलवार को कॉलेज में फेस्ट के दौरान छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। छात्राओं ने बाहरी लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

loksabha election banner

घटना से देशभर को लगा झटका- आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आईपी कॉलेज की घटना से देश भर को झटका लगा है। दुर्भाग्य से दिल्ली में कानून व्यवस्था हमारे पास है ही नहीं। यह काम एलजी का है, लेकिन उनके पास सरकार के काम मे अड़ंगा लगाने के अलावा कोई काम ही नहीं हैं। दिल्ली पुलिश ने कॉलेज में घुसे लड़कों को तो पकड़ा नहीं, लेकिन शिकायत करने वाली छात्राओं को जरूर हिरासत में ले लिया। एलजी साहब से निवेदन है कि अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं।

स्वाति मालीवाल ने जारी किया नोटिस

इसले अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने फेस्ट के दौरान लड़कियों के यौन उत्पीड़न को लेकर दिल्ली पुलिस और इंद्रप्रस्थ कॉलेज को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की एक प्रति उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग ने फेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों का ब्योरा भी मांगा है।

दीवार कूदकर आए थे बाहरी लड़के

इंद्रप्रस्थ कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि बाहरी लड़के दीवार फांदकर अंदर घुस गए और छात्राओं के साथ छेड़खानी की। कॉलेज की एक छात्रा ने मंगलवार को बताया कि उत्सव में प्रवेश के लिए पास जारी किए गए थे। कुछ छात्राएं पास लेकर पहुंची थीं। कुछ बाहरी लड़के भी वहां मौजूद थे, जिनके पास कोई पास नहीं थे। वे दीवार फांदकर कॉलेज परिसर में आने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उन्होंने वहां मौजूद छात्राओं से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

छात्राओं से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

इस पूरे मामले पर आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) की कार्यकर्ता व आईपी कॉलेज की पूर्व छात्रा अंजलि ने ट्वीट किया है। उन्होंने भी छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि वहां मौजूद लड़के नारे लगा रहे थे कि मिरांडा, आईपी दोनों हमारे, मिरांडा नहीं छोड़ा तो आईपी भी नहीं छोड़ेंगे।

अंजलि ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, इसमें पुलिस छात्राओं से बाहरी परिसर से हटने का अनुरोध कर रही है। एक तस्वीर में कुछ लड़के कॉलेज की दीवार के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर में मिरांडा हाउस कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कुछ बाहरी लड़के प्रवेश कर गए थे। तब छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी के आईपी कॉलेज के फेस्ट में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। पहले भी कॉलेज फेस्ट में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे लफंगों को जेल में डालना चाहिए। मैं दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्यवाही के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.