Traffic Alert: दिल्ली में आज कई रास्ते दोपहर तक रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें Traffic Police की एडवाइजरी
Delhi Traffic Police advisory राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह आज यानी 25 जुलाई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा। इसी के मद्देन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होना है। इसके चलते आज दिल्ली में वाहनों की आवाजाही की वजह से लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली में आज कई मार्ग दोपहर तक बंद रहेंगे।
इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आज यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
इन रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सोमवार सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।
इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डा. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेगा।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 24, 2022
Due to special traffic arrangements kindly avoid R/A Kautilya, Teen Murti Marg, R/A Teen Murti, Akbar Road, R/A Gol Methi, Krishna Menon Marg, Vijay Chowk, K Kamraj Marg, R/A Sunehri Masjid, Rafi Marg, R/A Rail Bhawan, Sansad Marg.
दो चरणों में पूरी होगी शहीद मंगल पांडेय रोड को सिग्नल फ्री करने की योजना
शहीद मंगल पांडेय रोड यानी वजीराबाद रोड को सिग्नल फ्री करने की योजना पर दो चरणों में काम पूरा किया जाएगा। दूसरे भाग के तहत नंद नगरी से गगन सिनेमा के पास स्थित लालबत्ती तक फ्लाईओवर जबकि लोनी गोलचक्कर पर अंडरपास बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।