विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी में हर महीने खुलेंगे 100 आरोग्य मंदिर, केंद्र ने दिल्ली सरकार को दिए 2400 करोड़

Published: Fri, 29 Aug 2025 09:28 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में अब हर महीने 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को बड़े आकार के ...और पढ़ें

दिल्ली में हर महीने खुलेंगे 100 आरोग्य मंदिर, केंद्र से मिले 2400 करोड़।
दिल्ली में हर महीने खुलेंगे 100 आरोग्य मंदिर, केंद्र से मिले 2400 करोड़।

HighLights

  1. हर महीने खुलेंगे 100 आरोग्य मंदिर
  2. केंद्र से मिले 2400 करोड़ रुपये
  3. प्राथमिक चिकित्सा का आधुनिक सेटअप होगा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डाॅक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ होने और अब केंद्र की ओर से धनराशि मिलने के बाद अब दिल्ली में 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को शुरू करने के काम में तेजी आएगी। पहले से निर्धारित 100 गज में निर्माण की बाध्यता को भी संशोधित किया गया है।

अब इससे अधिक क्षेत्रफल में आरोग्य मंदिर शुरू होंगे, ताकि आपात स्थिति में इनका उपयोग किया जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक कर हर महीने 100 आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य भी दिया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण के लिए 100 गज जमीन ही काफी है। पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इससे भी बड़ी जमीनों को चिह्नित कर आयुष्मान मंदिरों का निर्माण करें।

बड़े आकार के आरोग्य मंदिरों में बड़े हाल आदि बनाए जाएं, ताकि इमरजेंसी के हालात वहां बेड आदि की व्यवस्था की जा सके। आरोग्य मंदिरों में पार्किंग आदि की व्यवस्था भी की जा सके। हमारी सरकार पुराने प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में यह आरोग्य मंदिर खोल ही रही है।

साथ ही इन केंद्रों के लिए बड़े स्तर पर नई इमारतें भी बनाई जा रही हैं। सरकार के विभिन्न विभाग मेडिकल व नाॅन मेडिकल उपकरणों व अन्य सामान की भी खरीदारी कर रहे हैं।

डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, सहायक नर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन, टीबी प्रबंधन विशेषज्ञ (डाट्स), डाटा ऑपरेटर और मल्टी-पर्पज सहायक कर्मचारी की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

वहीं दिल्ली सरकार को इस मद में केंद्र सरकार से 2400 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इसलिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण व परिचालन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने वाली है।

बड़े अस्पतालों का नहीं लगाना होगा चक्कर

दरअसल, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था का आधुनिक सेटअप रखा जा रहा है। लोगों को सामान्य व मौसमी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दिल्लीवासियों को अपने घरों के आस-पास ही सामान्य बीमारियों का इलाज उपलब्ध होगा।

इससे बड़े अस्पतालों का बोझ भी कम होगा। वर्तमान में संचालित 67 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रकार की समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो नए आरोग्य मंदिरों में भी मिलेंगी।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध सुविधाएं

  • मानसिक स्वास्थ्य और बुजुर्गों के लिए उपशामक देखभाल।
  • इन-हाउस लैब टेस्ट।
  • गर्भावस्था एवं प्रसव सेवाएं।
  • नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं।
  • किशोर स्वास्थ्य देखभाल।
  • परिवार नियोजन।
  • सामान्य संक्रामक रोगों की रोकथाम और उपचार।
  • असंक्रामक रोगों की पहचान और प्रबंधन।
  • नेत्र एवं ईएनटी समस्याओं की देखभाल।
  • मौखिक स्वास्थ्य सेवाएं।
  • वृद्धजनों की देखभाल।
  • एंड ऑफ लाइफ केयर।
  • आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं।
  • मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग और प्राथमिक उपचार।

यह भी पढ़ें- जेएनयू स्टेडियम में देश के पहले मोन्डोट्रैक का शुभारंभ, खिलाड़ियों को यह सुविधा देने वाला 25वां देश बना भारत