विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में अब गर्मी ने तोड़ दिया पिछले सात साल का रिकॉर्ड

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 07:07 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:16 AM (GMT+05:30)

बृहस्पतिवार को दिन भर लोग तेज धूप का सामना करते रहे। अभी अगले कई दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं।

दिल्ली-NCR में अब गर्मी ने तोड़ दिया पिछले सात साल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में अब गर्मी ने तोड़ दिया पिछले सात साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली (जेएनएन)। बृहस्पतिवार को गर्मी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पार कर गया। 2010 के बाद मार्च में इतना तापमान कभी नहीं गया। दिन भर लोग तेज धूप का सामना करते रहे। अभी अगले कई दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी महसूस की गई। धूप भी सुबह ही निकल गई और कुछ ही देर में खासी तेज हो गई। आसमान दिन भर साफ रहा। ऐसे में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक 37.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.4 डिग्री रहा। नमी का स्तर अधिकतम 87 और न्यूनतम 29 फीसद रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 2010 में मार्च में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अभी अगले कई दिनों तक भी तापमान में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। शुक्रवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है।