विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Suicide Case: महिला ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 29 Jul 2023 05:11 PM (IST)

दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार रात महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।शनिवार सुबह मूनक नहर किनारे ...और पढ़ें

बवाना थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बवाना थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

HighLights

  1. महिला की पहचान खेड़ा खुर्द की हेमलता के रूप में हुई है।
  2. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
  3. हेमलता शुक्रवार रात दस बजे घर से निकली थी।

बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता। बवाना इलाके में शुक्रवार रात महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।शनिवार सुबह मूनक नहर किनारे स्थित पेड़ से महिला का शव लटका मिला। महिला की पहचान खेड़ा खुर्द की हेमलता के रूप में हुई है। उसकी 12 वर्ष पहले दीपक से शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

पेड़ पर चुन्नी से बनाया फंदा

बवाना थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शनिवार सुबह किसान जब अपने खेतों में गया तो उसने देखा कि महिला ने पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। किसान ने पुलिस को जानकादी दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पता लगा कि हेमलता शुक्रवार रात दस बजे घर से निकली थी। उसने एक राहगीर से लिफ्ट ली और बवाना स्थित हनुमान मंदिर के पास आ गई, जहां से वह नहर के साथ-साथ कच्चे रास्ते पर चली गई। तेज वर्षा व रात का समय होने की वजह से उसका पता नहीं चल सका।हेमलता का पति दीपक ड्राइवर का काम करता है।

रिपोर्ट इनपुट- सोनू राणा