Move to Jagran APP

DU Admission 2020: डीयू के स्नातक पाठ्यक्रम में पंजीकरण कराने में दिल्ली के छात्र रहे अव्वल

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराते हुए शुल्क जमा कराने के लिए शनिवार के दिन अवसर बाकी है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 07:15 AM (IST)
DU Admission 2020: डीयू के स्नातक पाठ्यक्रम में पंजीकरण कराने में दिल्ली के छात्र रहे अव्वल
DU Admission 2020: डीयू के स्नातक पाठ्यक्रम में पंजीकरण कराने में दिल्ली के छात्र रहे अव्वल

नई दिल्ली [राहुल मानव]। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराते हुए शुल्क जमा कराने के लिए शनिवार के दिन अवसर बाकी है। लेकिन शुक्रवार रात 10 बजे तक डीयू के दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए शुल्क जमा कराने वाले छात्रों ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली की बात करें तो दिल्ली से स्नातक पाठ्यक्रमों में इस वर्ष तक 1.19 लाख लाख छात्रों ने पंजीकरण कराते हुए शुल्क जमा कराया है।

prime article banner

पिछले वर्ष 2019 में 1.11 लाख दिल्ली के छात्रों ने डीयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराते हुए शुल्क जमा कराया था। वहीं पंजीकरण जमा कराने में सबसे ज्यादा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्रों आगे रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड के कुल 2.27 लाख छात्रों ने शुक्रवार रात 10 बजे तक पंजीकरण कराते हुए इसका शुल्क दाखिला पोर्टल पर जमा करा दिया है। डीयू के मीडिया कॉर्डिनेटर एवं डीयू कंप्यूटर सेंटर के प्रो संजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे तक के ये आंकड़ें डीयू के दाखिला पोर्टल पर दर्ज हुए हैं। शनिवार के दिन भी छात्रों के पास दाखिले करने का अवसर शाम 5 बजे तक है। यह आंकड़ें शनिवार शाम 5 बजे तक और बढ़ेंगे।

टॉप राज्यों के आंकड़ें (कितने छात्रों ने किए पंजीकरण कराते हुए शुल्क जमा कराया )

राज्य       2019                    2020

दिल्ली 1,11,433                1,19,747

उत्तर प्रदेश 49,009            51,228

हरियाणा 34,501                37,025

बिहार 15,120                   15,418

राजस्थान 9,897                  9,782

(डीयू प्रशासन के आंकडें)

टॉप 12वीं बोर्ड के आंकड़ें -

बोर्ड                  2019                2020

सीबीएसई          2,05,434        2,27,622

सीआइसीई        8,398                   9,221

यूपी बोर्ड           8,755                   6,617

हरियाणा बोर्ड     8,195                   6,549

बिहार बोर्ड        6,326                    4,744

(डीयू प्रशासन के आंकड़ें)

ये भी पढ़ेंः DU Admission 2020: डीयू में दाखिले के लिए शनिवार को अंतिम अवसर, इन बातों का रखें ध्यान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.