Move to Jagran APP

कांग्रेस का घोड़ी वाला प्रदर्शन, कार्यकर्ता बोले- 'मेरी शादी क्यों रुकवाई'

कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता घोड़ी पर सवार हुए और विरोध स्वरूप सरकार पर शादी रुकवाने का आरोप लगाया।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 28 Nov 2016 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 07:42 AM (IST)
कांग्रेस का घोड़ी वाला प्रदर्शन, कार्यकर्ता बोले- 'मेरी शादी क्यों रुकवाई'

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इस दौरान पार्टी के कई बड़े नोता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी के बीच आम लोगों को हो रही परेशानी पर केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता घोड़ी पर सवार हुए और विरोध स्वरूप सरकार पर शादी रुकवाने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली में पूर्व सांसद महाबल मिश्रा भी शामिल हुए। मिश्रा ने कहा कि कालेधन पर रोक लगे, यह हर कोई चाहता है लेकिन जिस तरीके से नोटबंदी की गई है, वह तरीका गलत है। आम जनता परेशान हो रही है। पिछले 20 दिनों के दौरान लोग बैंकों की लाइन में लग रहे हैं। जिनके घर शादी है, उनके पास पैसे नहीं है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केजरी 'वार': फ्लॉप हुआ नोटबंदी का फैसला, 20 दिनों में 10 साल पीछे हुआ देश

तस्वीर: घोड़ी वाला प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग परेशान हैं और एटीएम से पैसे नहीं मिल रहे हैं। लोग अपने पैसों के लिए तरस रहे हैं। बैकों में लाइन लगने के दौरान कई तरह की घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।

नोटबंदी के समर्थन में व्यापारी, दिल्ली के बाजारों में नहीं दिखा भारत बंद का असर

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के फैसले के कारण आम जनता परेशान है। नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने हाथ में थाली लेकर विरोध किया। महिला कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी फूंका।

तस्वीर: महिला कार्यकर्ताओंं ने बजाई थाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.