Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, कोहरा बढ़ने की आशंका; अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 05:58 AM (IST)

    दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। प्रदूषण और स्मॉग के बीच मंगलवार को कोहरा भी बढ़ने की संभावना है इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिनों तक कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है और सुबह में मध्यम श्रेणी का कोहरा भी हो सकता है।

    Hero Image
    राजधानी दिल्ली में शीतलहर को लेकर अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शीत लहर की स्थिति बरकरार है। इस वजह से सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। पूसा व आया नगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से इन इलाकों में ठंड सबसे ज्यादा रही और शीत लहर भी चली। प्रदूषण, स्मॉग, शीत लहर के बीच मंगलवार को कोहरा भी बढ़ने की संभावना है, इसलिए मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार दो दिन के लिए दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है।

    दो दिनों तक कई इलाकों में चलेगी शीतलहर

    मौसम विभाग के अनुसार दोनों दिन दिल्ली के कई इलाकों में शीत चल सकती है। इसके अलावा सुबह में स्माग के साथ मध्यम श्रेणी का कोहरा भी हो सकता है। मध्यम श्रेणी का कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 200 से 500 मीटर के बीच होती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है और पिछले दिन के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

    लोधी रोड व नरेला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री

    इस वजह से सुबह में शीत लहर जैसी स्थिति और दोपहर में मौसम में गर्माहट रही। मौसम विभाग के अनुसार पूसा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस व आया नगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लोधी रोड व नरेला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    पहले पखवाड़े में 14 वर्षों में रही सबसे अधिक ठंड

    दिसंबर के पहले पखवाड़े में इस बार 14 वर्षों में सबसे अधिक ठंड रही। इस बार दिसंबर के पहले पखवाड़े में औसत न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष 2011 ये अब तक सबसे कम है। वैसे वर्ष 2022 में दिसंबर के पहले पखवाड़े में औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले के नौ वर्षों में दिल्ली के पहले पखवाड़े में औसत न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा था।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: 'बेहद खराब' हुई दिल्ली की हवा, AQI 400 के पार; अगले तीन दिनों तक कोई राहत नहीं

    comedy show banner
    comedy show banner