विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: पिस्टल की नोक पर महिला से स्कूटी लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, दर्जनों वारदातों का हुआ खुलासा

By Ritu RanaEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 03 Sep 2023 01:45 PM (IST)

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि बुधवार को आनंद विहार थाना क्षेत्र में रात करीब नौ बजे ...और पढ़ें

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यमुनापार में दर्जनों लूट और झपटमारी भी की है।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यमुनापार में दर्जनों लूट और झपटमारी भी की है।

HighLights

  1. महिला की स्कूटी लूटकर भागने वाले आरोपितों को शाहदरा आपरेशन यूनिट ने किया गिरफ्तार
  2. आनंद विहार थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात
  3. पुलिस ने आसपास लगे 50 से अधिक CCTV खंगाले

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। शाहदरा जिला पुलिस आपरेशन यूनिट ने महिला से पिस्टल की नोक पर स्कूटी लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान नार्थ घोंडा निवासी इमरान उर्फ समीर और मुस्तफाबाद निवासी समीर उर्फ फुरकान के रूप में हुई है।

आरोपितों पर पहले से ही हत्या, मकोका व लूट के कई मामलों में शामिल पाए गए हैं। इनके पास से अपराध में प्रयुक्त दो जिंदा कारतूस, पिस्टल व मोटर साइकिल और लूटी गई स्कूटी आदि सामान बरामद किया गया है।

वारदात के वक्त ऑफिस से घर लौट रही थी महिला 

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि बुधवार को आनंद विहार थाना क्षेत्र में रात करीब नौ बजे एक महिला ऑफिस से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान दो लड़के दौड़ते हुए आए और पिस्टल दिखाकर उसकी स्कूटी लूटकर ले गए। वह स्कूटी उन्होंने नई खरीदी थी।

पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करके जांच शुरू की तो पता चला कि एक निजी गार्ड ने मोटर साइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे। फिर गार्ड ने उनका पीछा किया, तो उनकी मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वह बचकर भागने लगे और आगे जाकर महिला की स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने आसपास लगे 50 से अधिक CCTV खंगाले

पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। जिनके आधार पर करीब 20 किलोमीटर के मार्ग को ट्रैक करके आरोपितों पर पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यमुनापार में दर्जनों लूट और झपटमारी भी की है।

घर से चार लाख रुपये नकदी व गहने चोरी

उधर, बेगमपुर थाना इलाके के पूठ कलां की सरदार पटेल एनक्लेव स्थित घर को उस समय चोरों ने निशाना बनाया, जब परिवार के लोग शापिंग करने के लिए घर से बाहर गए थे।

घर से चार लाख रुपये नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। घर के सदस्य जब वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला था व अंदर सामान बिखरा पड़ा था।बेगमपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।