Move to Jagran APP

दिल्ली की झुग्गी दिवाली पर होंगी रोशन, भाजपा नेता बच्चों के साथ मिलकर जलाएंगे दीये

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज में सभी लोगों तक पहुंचाना है। इसे ध्यान में रखकर झुग्गी बस्तियों में जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है। वहां के लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 07:34 AM (IST)
दिल्ली की झुग्गी दिवाली पर होंगी रोशन, भाजपा नेता बच्चों के साथ मिलकर जलाएंगे दीये
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य नेता झुग्गी में मनाएंगे दीवाली। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली,राज्य ब्यूरो। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज में सभी लोगों तक पहुंचाना है। इसे ध्यान में रखकर झुग्गी बस्तियों में जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है। वहां के लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। इस बार दिल्ली भाजपा दीवाली झुग्गीवासियों के साथ मिलकर मनाएंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद व कार्यकर्ता झुग्गियों में जाएंगे। वहां के बच्चों के साथ दीये जलाएंगे। वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीवाली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

prime article banner

केंद्रीय राज्य मंत्री व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पिछले 20 माह से हम सबने मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी है। उसी का नतीजा है कि हम सभी इस तरह के समारोह में इकट्ठे हो सके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण का विश्व का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना मुक्त भारत का लक्ष्य जल्द पूरा होगा। उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। इससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा।

इस मौके पर सांसद रमेश बिधूड़ी व प्रवेश वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल व विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, कुलजीत सिंह चहल व दिनेश प्रताप सिंह, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, मीडिया सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह, विधायक अभय वर्मा, अनिल वाजपेयी व ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.