यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के आसपास की दीवारों पर फ्रांस दूतावास की आकृतियां कर रहीं लोगों को आकर्षित
इन कलाकृतियों को देखने के लिए यहां पर लोगों का आना भी शुरू हो गया है। इससे यहां दोपहर में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के आसपास की दीवारों में फ्रांस दूतावास की ओर से कलाकृति बनाई गई है। इन कलाकृतियों में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ फ्रांस की कला की झलक देखी जा सकती है। लोग कलाकृतियों के साथ सेल्फी ले रहे हैं और अपने कमरों में कैद कर रहे हैं। मध्य दिल्ली में कई जगह नगर निगम की ओर से फ्लाईओवर व, दीवारों में तरह-तरह की मनमोहक कलाकृति बनाई जा रही है।
इसी तरह जहां पहले यह दीवारें लोगों को पूरी तरह से बेरंग नजर आती थीं, वहां अब इन दीवारों को पूरी तरह से रंग-बिरंगा बना दिया गया है। अब यह दीवारें हर तरफ से रंग-बिरंगी नजर आ रही हैं और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इन कलाकृतियों को देखने के लिए यहां पर लोगों का आना भी शुरू हो गया है। इससे यहां दोपहर में भारी भीड़ हो रही है। कलाकृतियों के आसपास बैठे लोगों ने बताया कि यह स्वच्छता के लिए एक कदम आगे है।
वहीं दूसरी ओर गोल मार्केट के आयुष ने कहा कि यह नगर निगम की एक अच्छी पहल है, क्योंकि यहां पर अधिक चहल-कदमी रहती है। इससे लोगों को यह दीवारें लुभा रही हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, यहां पर घूमने आए नीरज ने कहा कि इस जगह को कला प्रेमियों का गढ़ कहा जाता है। यहां इस तरह की कला को प्रदर्शित करना बहुत ही बेहतर है।
इससे कला के प्रति लोगों की समझ भी काफी बढ़ती है। कलाकृति बना रहे कलाकार ने पोएस ने बताया कि यह मूरल वाल पेंटिंग कला है। उनका कहना है कि वह इस कलाकृति को बनाने के लिए विशेष रूप से फ्रांस से आए हैं। इन चित्रों में फ्रांस व भारत की दोस्ती की झलक दिख रही है।
