Delhi News: औरगंजेब लेन के साइन बोर्ड पर लगाया बाबा विश्वनाथ मार्ग का बैनर
रुखड़ ने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर मुगल आक्रांता था जो भारत के लिए एक कलंक के समान था।उन्होंने आगे कहा कि औरंगजेब ने भारत के न जानें कितने मंदिरों को ध्वस्त कर उन पर मस्जिदों का निर्माण करवाया दिया था।
नई दिल्ली [निहाल सिंह]। मुगलकालीन सड़कों के नाम बदलने की लगातार मांग कर रही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने औरगंजेब लेन के साइन बोर्ड पर बाबा विश्वनाथ मार्ग का बैनर लगा दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड़ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाया।
मंदिर को ध्वस्त कर बनाया गया मस्जिद
इस अवसर पर रुखड़ ने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर मुगल आक्रांता था जो भारत के लिए एक कलंक के समान था।उन्होंने आगे कहा कि औरंगजेब ने भारत के न जानें कितने मंदिरों को ध्वस्त कर उन पर मस्जिदों का निर्माण करवाया दिया था। जिस तरह से ज्ञानव्यापी मस्जिद में शिवलिंग मिला है उससे यह बिलकुल स्पष्ट हो चुका है कि भारत में ऐसी अनेकों मस्जिदें होंगी जिनका निर्माण मंदिरों को ध्वस्त कर किया गया है ।
औरगंजेब मार्ग को बदल कर विश्वनाथ मार्ग किया जाने की मांग
भाजयुमो के दिल्ली अध्यक्ष ने कहा कि भारत के स्वर्णिम इतिहास में मुगलों का शासनकाल एक काला अध्याय हैं जिसको मिटाना हम सबका कर्तव्य है। इसलिए हमारी मांग है कि जल्द से जल्द औरगंजेब लेन का नाम बाबा विश्वनाथ मार्ग किया जाए।
इधर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने ओखला फेस-1 में ईएसआइ अस्पताल से लेकर सरिता विहार अंडरपास तक सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने का लोगों ने विरोध किया। नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर कई घंटे तक इलाके में कार्रवाई की। वहीं, मयूर विहार में डीएनडी फ्लाईओवर पर देर रात एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शख्स के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के कई निशान मिले हैं। आशंका है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।