Move to Jagran APP

दिल्ली में कोरोना के 6608 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 6608 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई। 8775 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। दिल्ली में 40 936 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 12:24 AM (IST)
दिल्ली में कोरोना के 6608 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की हुई मौत
मृतकों की संख्या में 8159 हो गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 6608 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 8775 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। अब दिल्ली में 40 936 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

prime article banner

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में अब कोरोना के पांच लाख 17 हजार 238 मरीज हो गए हैं। जिनमें चार लाख 68 हजार 143 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। मृतकों की संख्या में 8159 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को सभी जिलों में घर-घर सर्वे शुरू हुआ। सर्वे में शुरुआती दौर में खांसी, जुकाम और हल्का बुखार है या नहीं यह देखा गया। इस बीच नई दिल्ली जिले में पहले दिन टीमों ने 38744 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान जिले के सभी कंटेनमेंट जोन में कुल 804 सक्रिय मरीज मिले। इन घरों में कुल 150557 लोग रहते हैं। वहीं मध्य जिले में 42319 घरों का सर्वे हुआ। इन घरों में कुल 191,363 लोगों की आबादी रहती है। वहीं यहां के कंटेनमेंट जोन में 762 सक्रिय मरीज मिले।

इसी तरह अन्य जिलों दक्षिणी-पूर्वी, दक्षिणी, पूर्वी और शाहदरा सहित सभी 11 जिलों में सर्वे हुआ। इन सभी जिलों में भी करीब 40 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे पहले दिन हुआ। अभी यह सर्वे चार दिन और चलेगा। सर्वे के लिए हर जिले में करीब 800 से लेकर 1200 तक टीमें बनीं हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में शाह ने दिल्ली में कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया था। उसी को ध्यान में रखते हुए यह सर्वे शुरू किया गया है। इस बीच करीब 58 लाख लोगों का सर्वे होगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.