Move to Jagran APP

Delhi: दिल्ली में साल 2022 में आग लगने से 82 लोगों की मौत, 16 हजार से ज्यादा घटनाओं में 722 लोग हुए घायल

Delhi दिल्ली में साल 2022 में 16 हजार से ज्यादा आग से जुड़ी घटनाएं दर्ज की गईं। आग लगने की घटनाओं में 2022 में 82 लोगों की मौत हो गई जबकि 722 लोग घायल हुए। अप्रैल और जून के महीने में ज्यादा घटनाएं देखने को मिली।

By AgencyEdited By: Shyamji TiwariPublished: Sun, 15 Jan 2023 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2023 04:32 PM (IST)
Delhi: दिल्ली में साल 2022 में आग लगने से 82 लोगों की मौत, 16 हजार से ज्यादा घटनाओं में 722 लोग हुए घायल
दिल्ली में आग की घटनाओं में 2022 में 82 लोगों की मौत

नई दिल्ली, पीटीआई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले साल आग की घटनाओं में 82 लोगों की मौत हो गई। साल 2022 में 16,500 आग से जुड़ी घटनाओं में 700 लोग घायल हुए। रविवार को दिल्ली अग्नि सेवा विभाग ने बताया कि 2022 में 16,500 आग से जुड़ी घटनाओं में 82 लोगों की मौत हुई, जबकि 700 लोग घायल हुए।

loksabha election banner

2022 में 16,518 आग के मामले

शहर के फायर सर्विस को 2022 में 16,518 आग से जुड़ी घटनाओं के बारे में सूचना मिली। इनमें से 82 घातक और 722 गैर-घातक घटनाए रही हैं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशकअतुल गर्ग ने बताया कि साल 2022 में फायर डिपार्टमेंट को 16,500 से ज्यादा आग से जुड़ी घटनाओं के बारे जानकारी मिली।

इन घटनाओं में 82 लोगों की मौत हुई, जबकि 722 लोग घायल हो गए। आंकड़ों के अनुसार, 2019 और 2020 के बीच आग से संबंधित 17,231 घटनाएं हुईं, जिसमें 100 लोगों की जान चली गई जबकि 843 घायल हो गए। जबकि 2020 और 2021 के बीच आग से संबंधित 15,158 कॉल प्राप्त हुईं, 2021 और 2022 में 14,268 कॉल प्राप्त हुईं।

खास बात है कि आग से जुड़ी घटनाएं सबसे ज्यादा गर्मियों के समय अप्रैल और जून के महीनों में दर्ज की गईं। इसके अलावा कुछ घटनाएं सर्दियों में भी दर्ज की गई। 2022 में आग से संबंधित सबसे अधिक घटनाएं अप्रैल (3,139) में हुईं, इसके बाद मई में 2,234 और जून में 2192 हुईं। 

मई 2022 में 27 लोगों की मौत

पिछले साल मई में आग लगने की बड़ी घटनाओं में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल 14 मई को बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सोमवार को रोड शो करेंगे PM मोदी, बंद रहेंगे ये रास्ते; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

आग लगने की ये घटनाओं अधिकतर फैक्टरी, कामर्शियल बिल्डिंग और झुग्गी बस्ती में दर्ज की गईं। अतुल गर्ग ने आगे कहा कि जिन फैक्ट्रियों और कामर्शियल जगहों पर आग की घटनाएं दर्ज की गई, उनके पास फायर डिपार्टेमेंट से NOC नहीं है।

यह भी पढ़ें- भागीरथ पैलेस अग्निकांड: समिति की जांच रिपोर्ट आने से पहले सांठगांठ कर बिल्डर बनाने लगे इमारत, जेई निलंबित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.