Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने की भविष्यवाणी

Delhi Weather Update आज पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसलिए अगले दो दिन बादल छाए रह सकते हैं सुबह में हल्का कोहरा भी होगा। इस वजह से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। रविवार को अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 03:21 PM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने की भविष्यवाणी
शनिवार को अधिकतम तापपान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। शीतलहर के कारण दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस सीजन में सबसे कम है। इस कारण दिल्ली में शनिवार की सुबह सबसे ज्यादा ठिठुरन भरी रही। हालांकि दिन में धूप निकलने और हवा की गति कम होने के कारण अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसलिए अगले दो दिन बादल छाए रह सकते हैं। इस वजह से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंच सकता है, लेकिन उसके बाद 22 दिसंबर से दोबारा ठंड ज्यादा बढ़ेगी और 23 दिसंबर से राजधानी कड़ाके की शीतलहर की चपेट में आ सकती है।

loksabha election banner

आनंद विहार इलाके में ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग आग के पास बैठे देखे गए। स्थानीय निवासी सुरेश ने बता कि वह एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं इसलिए पूरी रात बाहर ही रहना पड़ता है। यहां बहुत ठंड है। वहीं, ठंड के मौसम और COVID-19 महामारी के बीच लोग कश्मीरी गेट इलाके में एक रैन बसेरे में रह रहे हैं। रैन बसेरा में रहने वाले अभिजीत कहते हैं, “मैं कोलकाता से हूं और 2016 से दिल्ली में रह रहा हूं। हमें यहां भोजन और दवा सहित सभी सुविधाएं मिलती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पिछले एक सप्ताह में शनिवार को अधिकतम तापपान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

इससे पहले 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस था।लोधी रोड व आया नगर में सबसे अधिक ठंड दिल्ली में लोधी रोड व आया नगर में सबसे अधिक ठंड रही। लोधी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस व आया नगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में अधिकत तापमान 21.2 डिग्री व लोधी रोड में अधिकतम तापमान क्रमश: 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इस सीजन में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तब अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.