विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में रैट माइनर के घर पर चला बुलडोजर, उत्तराखंड की टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने में की थी मदद

Published: Wed, 28 Feb 2024 09:41 PM (IST)

DDA Demolition Drive खजूरी खास में बुधवार को अवैध निर्माण पर डीडीए (DDA) ने बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की। ...और पढ़ें

दिल्ली में रैट माइनर के घर पर चला बुलडोजर।
दिल्ली में रैट माइनर के घर पर चला बुलडोजर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। खजूरी खास में बुधवार को अवैध निर्माण पर डीडीए (DDA) ने बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट माइनर वकील हसन का भी घर गिरा दिया गया है।

वकील हसन ने बताया कि बिना किसी नोटिस के उनके घर को तोड़ दिया गया है। सुबह साढ़े नौ बजे डीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध भी किया था कि घर को न तोड़ा जाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

डीडीए ने कहा कि खजूरी खास में अपनी अधिग्रहीत जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए विध्वंस अभियान चलाया गया। यह अभियान उसी जमीन पर चलाया गया है तो नियोजित विकास भूमि का हिस्सा थी। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के हंगामे से बचने के लिए मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद था।