Move to Jagran APP

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक 22 नवंबर को, नगर निगम चुनाव को लेकर होगा मंथन

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला व मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। इस माह के अंत तक सभी मंडलों में बैठकें करने का लक्षय रखा गया है जिससे कि प्रदेश कार्यकारिणी के फैसलों की जानकारी जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंच सके।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 07:45 AM (IST)
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक 22 नवंबर को, नगर निगम चुनाव को लेकर होगा मंथन
प्रदूषण, यमुना की सफाई, निगमों की वित्तीय स्थिति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक 22 नवंबर को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) कन्वेंशन सेंटर में होगी जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रदेश के नेताओं को देने के साथ ही कुछ माह बाद होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन किया जाएगा।

prime article banner

सात नवंबर को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश इकाइयों को निर्धारित समय सीमा में पन्ना प्रमुखों की तैनाती सहित कई अन्य कदम उठाने को कहा गया था। दिल्ली में मार्च-अप्रैल में नगर निगम चुनाव है जिसे ध्यान में रखकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे। संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि पूरी दिल्ली में पन्ना प्रमुख व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का काम चल रहा है। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष झुग्गी सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं। इसी तरह से अलग-अलग मोर्चों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं। कार्यकारिणी की बैठक में इन गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही आम जनता से जुड़ने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी।

बैठक में दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रदूषण, यमुना की सफाई, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, नगर निगमों के फंड जैसे मुद्दों पर दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। नेताओं ने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला व मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। इस माह के अंत तक सभी मंडलों में बैठकें करने का लक्षय रखा गया है जिससे कि प्रदेश कार्यकारिणी के फैसलों की जानकारी जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंच सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK